शब्बू मियां नियाज़ी ने दुनिया से किया पर्दा

 

बरेली : दुनियां भर में सूफिज्म का संदेश देने वाली खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मियां नियाज़ी नें दुनिया को अलविदा कह दिया। विसाल की खबर फैलते ही अकीदतमंदों में गम की लहर दौड़ गई। गम में डूबे लोग जनाजे को देखने के लिए खानकाहे की ओर बढ़नें लगे थे।शब्बू मियां नियाजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे उनका लगातार डायलिसिस भी चल रहा था। क़ासिम मियां नियाज़ी के मुताबिक मंगलवार शाम अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल जाने से पहले ही उनका निधन हो गया।

 

एमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान ने किया गम का इज़हार

खानकाहे नियाजिया के प्रबंधक शब्बू मिया नियाजी के इंतकाल की ख़बर सुनते ही आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान शब्बू मियां के निवास पर पहुंचे गम का इज़हार करते हुए मौलाना ने कहा के शब्बू मियां नियाज़ी साहब के दुनियां से रुकसत होना खानखाह के साथ साथ मुल्क का बड़ा नुकसान है।। उन्होंने यह भी कहा की उनसे हमारे निजी ताल्लुकात थे यह हमारा भी बड़ा नुकसान है इस मौके पर आई एम सी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी,डॉक्टर नफीस खान,अफजाल बेग,नदीम कुरैशी,अल्तमश रज़ा,फरहत ख़ान,साजिद सकलेनी,तकदीरुल हसन,जावेद खान,साथ रहे।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now