देश का हर मुसलमान अपने मकान, दुकान और मदरसो पर तिरंगा झंडा लहराये : मुफ़्ती शहाबुद्दीन

बरेली।ऑल इंडिया मुस्लिम जमात से जुड़े उलमा की एक  गोष्टी दारुल उलूम शाने आला हज़रत स्थित बिहारीपुर बरेली में सम्पन्न हुई। जिसमे उलमा ने कहा कि देश का हर मुसलमान अपने दुकान, मकान पर झंडा लहराये, और साथ ही इस्लामी संस्थाओं, मदरसों, दरगाहो और स्कूल-कालेजों में झंडा लहराये। गोष्टी की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत को आजाद हुए 76 साल गुजर गए आज हम जशने आजादी मना रहे हैं। मैं भारत में रहने वाले तमाम नागरिकों और खास तौर पर मुसलमानों से आह्वान कर रहा हूं कि हर व्यक्ति अपनी दुकान और मकान पर 12 अगस्त से 16 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाएं।
मदरसों और स्कूल व कॉलेजों जैसे संस्थानों के जिम्मेदारान से मेरी अपील है कि जशने आजादी को धूम धाम से मनाएं और इस मौके पर कार्यक्रमो का आयोजन करें।मौलाना ने आगे कहा कि तिरंगा झंडा हमारे भारत की शान है जो दुनिया में अपनी शानदार पहचान रखता है। भारत को आजाद करने में सभी सम्प्रदाय के लोगों का योगदान रहा है, इस योगदान में किसी को कमतर के तौर पर नहीं आका जाना चाहिए, हर एक व्यक्ति ने देश को आजाद करने में कुर्बानियां दी है। मदरसे के सभी छात्रों ने तराना-ए-हिंद का पाठ किया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले अल्लामा फजले हक खैराबादी, मुफ्ती रज़ा अली खा बरेलवी और खान बहादुर खां द्वारा देश की आजादी में निभाई गई भूमिका को याद किया। युद्ध लड़ने के लिए फतवा दिल्ली की जामा मस्जिद से दिया गया था और मुफ्ती इनायत अहमद काकोरवी, हसरत मोहानी और मौलाना किफायत अली काफी मुरादाबादी को अंग्रेजों ने उनकी भागीदारी के लिए दंडित किया था, इन उलमा को काला पानी भेजकर क़ैद किया और कुछ लोगों को फांसी दे दी थी।
मौलाना सूफ़ी मुजाहिद हुसैन ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में हिंदुओं और मुसलमानों का मिश्रित योगदान रहा है। मुफ्ती शेख़ सिराजुद्दीन कादरी ने कहा कि देश की आजादी में हमारे बुजुर्गो का बड़ा योगदान रहा है।बैठक में मुख्य रूप से  मौजूद सूफी मुजाहिद हुसैन, कारी रजी अहमद, हाफिज शहनवाज रजवी, हाफ़िज अब्दुल वाहिद नूरी, रोमान अंसारी, आरिफ अंसारी, तसव्वुर हुसैन एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now