कांवडियो के जल न चढाने की चेतावनी के बाद हरकत में आए जिम्मेदार, रास्ता सही होने को आई ईटे

 

देवरनियां। ब्लाक दमखोदा की ग्राम पंचायत जाफरा में धार्मिक स्थल के सामने के बदहाल रास्ते को सही न कराए जाने पर कांवडियो द्वारा विरोध जताते हुए जल न चढाने की चेतावनी मगर बदहाली रास्ता ठीक न होने पर कावडिया भड़क गये । और जलाभिषेक न करने की जीद करने पर पुलिस व प्रशासन के समझाने मान गये ।
जिला अधिकारी ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए उपजिला अधिकारी को गाँव जाफरा का बदहाली रास्ते का जाँच को भेजा । उप जिला अधिकारी ने हल्का लेखपाल अन्य अधिकारियों व ग्राम प्रधान की लतार लगाई ।
आज ग्राम पंचायत जाफरा पहुँचे हल्का लेखपाल , तहसीलदार , देवरनियाँ इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह धामा गाँव पहुॅचे ।
बदहाली रास्ता देख कर रास्ता सही कराने का ग्राम प्रधान जुवैर अहमद को निर्देश दिए।
मगर ग्राम प्रधान बदहाली रास्ते ठीक नहीं कर पाये । जिस पर आज से ही धार्मिक स्थल के सामने 80 मीटर रास्ते को बदहाली को लेकर कावडियों ने विरोध कर प्रदर्शन किया और जलाभिषेक न करने की जीद पर धार्मिक स्थल पर बैठ गए ।
पुलिस व प्रशासन के समझाने के बाद शिव भोले के भक्तों जलाभिषेक किया ।
,,,,,,,,कान्ता प्रसाद ने बताया कि ग्राम प्रधान जुवैर ने झूठा बोला कि मैंने उस रास्ते पर आज ग्राम प्रधान ने ईटका रोड़ा व रेता डालने का कार्य शुरू कर दिया है । इन्टर लाकिंग ईट भी आ गई है । शनिवार साम तक धार्मिक स्थल का बदहाली रास्ता ठीक हो जायेगा । मगर प्रधान ने प्रशासन को गुमरहा कर दिया । 80 मीटर रास्ता नहीं हुआ ठीक अब गाव बाले ग्राम प्रधान व यहाँ के प्रशासन की मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जनता दरबार में उपस्थित होकर शिकायत करेंगे ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now