राष्ट्र जागरण युवा जागरण ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

बरेली । बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार एवं  धार्मिक स्थलों पर हो रहे  हमले के विरोध में  राष्ट्र जागरण युवा संगठन आहत है। दरसल  बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद हिंदुओं पर हमले तेज हुए हैं।   उनको मारा पीटा और लुटा जा रहा है, घरों को लूटकर आग के हवाले किया जा रहा है ।मंदिरों में भी आग लगाई जा रही है। राष्ट्र जागरण युवा संगठन भारत सरकार और प्रधानमंत्री से मांग करते हैं की अल्पसंख्यक हिंदुओं की हित की सुरक्षा के लिए वहां की सरकार से बातचीत करें ।

 

अंकुर चौहान ने कहा कि वहां की सेना से हिंदुओं की रक्षा करने के लिए वैश्विक स्तर पर एवं संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से बात करें और बांग्लादेश की सेना से उनकी रक्षा के लिए बात करे । ताकि बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम बंद हो, अगर ऐसा नहीं तो पूरे भारत में जन आक्रोश बढ़ेगा.महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि राष्ट्र जागरण युवा संगठन में आक्रोश व्याप्त है वही राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने पटेल चौक पर अंतकवाद का पुतला दहन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया । प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से देते हुए सरकार से हिंदुओ को बचाने के मांग की इस दौरान संस्थापक/सचिव सौरभ शर्मा , जिला अध्यक्ष अंकुर चौहान , महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह , गिरीश कपूर , सुषमा गौतम , शानू काजमी ,अरविंद राजपूत , दीपू कश्यप , राजीव कश्यप , आशीष सक्सेना , मनोज शर्मा , आशीष मौर्य ,कौशल शर्मा , मोहित मौर्य , देवांश ठाकुर ,आयुष गुप्ता , बेरो चौहान , रोहित मौर्य , शिवा कश्यप , मनोज कश्यप , धनपाल मौर्य , भैरो चौहान , आदि मौजूद रहे ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now