मीरगंज में भाजपा की घर घर तिरंगा अभियान के लिए हुई कार्यशाला

 

बरेली । हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर मीरगंज विधानसभा के मंडल मीरगंज व मंडल शेरगढ़ की कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक में बूथ अध्य्क्ष, मंडल कार्यसमिति, शक्तिकेंद्र संयोजक व प्रभारी, मोर्चो के अध्य्क्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने अभियान की विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन चलेगा। और 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान बूथों पर शुरू होगा। जनपद के सभी घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। युवा मोर्चा 11 अगस्त को विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगा। सभी कार्यकर्ता अभियान को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण गोपाल गंगवार, मण्डल अध्यक्ष तेजपाल फौजी, वीरपाल सिंह, महिपाल सिंह, राहुल साहू, सुधीर शर्मा, प्रमोद अग्रवाल,अजयदेव मौर्य आदि प्रमुख कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now