जिलाधिकारी ने परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय उड़ला जागीर का किया निरीक्षण

बरेली। डीएम  रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ जनपद बरेली के विकास खण्ड बिथरी चैनपुर के ग्राम उड़ला जागीर के परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने वहां शिक्षकों व बच्चों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली, जिस पर अध्यापक ने अवगत कराया कि विद्यालय में 276 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें से आज 149 छात्र तथा 65 छात्राएं (कुल 214) बच्चे उपस्थित हैं। निर्देश दिये गये कि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जाये, बच्चे देश का भविष्य हैं।
निरीक्षण के दौरान बच्चों से उनकी ड्रेस के बारे में जानकारी ली, जिस पर बच्चों द्वारा बताया गया कि ड्रेस स्कूल से उपलब्ध कराई गई है। निरीक्षण के समय विद्यालय में देखा कि बच्चे अंधेरे में पढ़ रहे हैं, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्यालय में विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मिड-डे मील में बन रहे भोजन की गुणवत्ता को भी देखा तथा विद्यालय में नियमित साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बने स्मार्ट क्लास में लगी एलसीडी में ऐप इंस्टॉल ना होने पर संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now