मोटरसाइकिल की टक्कर में मासूम की मौत , घर में मचा कोहराम

बरेली । आवला क्षेत्र के गांव रम नगला की मासूम बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आंवला क्षेत्र के रम नगला  निवासी देशपाल की 7 वर्षीय पुत्री रश्मि को एक खेत पर जाते समय अज्ञात  मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी जिसमें रश्मि गंभीर रूप से घायल हो गई । परिवार ने मासूम को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बच्ची की मौत हो गई।मृतका के पिता देशपाल ने बताया 1 अगस्त को रश्मि खेत पर जा रही थी तभी  तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने रश्मि के टक्कर मार दी जिसमें रश्मि गंभीर रूप से घायल हो गई और मोटरसाइकिल सवार टक्कर लगने के बाद फरार हो गया। बाद में  रश्मि को उसके पिता  देशपाल ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था  बाद में हालत बिगड़ता देख रश्मि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां बीती रात मासूम की मौत हो गई।  मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । रश्मि अपने परिवार में  दो बहन एक भाई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now