बुजुर्ग महिला की रंजिश में महिला की हत्या

बरेली । भमोरा थाना क्षेत्र के गांव कुड्डा में एक महिला की राशन की दुकान की रंजिश में हत्या कर दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बुधवार  सुबह  4 बजे पुरानी सोती हुई  बुजुर्ग महिला रामबेटी की लोहे की रॉड मारकर  हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही शहर से एसपी ग्रामीण मानुष पारीख दक्षिणी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली । एसपी ग्रामीण मानुष पारीख ने संबंधित थाने की पुलिस को खुलासे के निर्देश दिये है।  मृतिका रामबेटी की बेटे अमर सिंह  ने मीडिया को बताया कि उनके परिवार के नत्थू  से कोटे को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है उसी रंजिश में हत्या की गई ।  हत्या के बाद नत्थू अपने बेटों के साथ फरार है। अमर सिंह ने यह भी  बताया कि नत्थू ने उनके परिवार के लड़कों को थाने में भी बंद कराया था। मृतिका के पति ने बताया कि कोटे की शिकायत उनके परिवार के लड़कों द्वारा की गई थी उसकी के चलते उनका कोटा किसी अन्य व्यक्ति को मिल गया था इसी के चलते नत्थु  रंजिश मानकर चल रहे थे।भमोरा पुलिस के  मुताबिक अभी तक घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। फिलहाल अग्रिम कार्रवाई जारी है। पुलिस महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now