पापा की बेइज्जती बेटा सह नहीं सका, आत्महत्या करने से पहले भावुक वीडियो किया वायरल

 

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में युवक आंखों में आसूं लिए और रोती हुई आवाज में कहता हुआ नजर आ रहा है कि मम्मी मैं तो जा रहा हूँ पता नहीं कि मैं बचाऊंगा या नहीं। वीडियो में वह अपने भाई बहनों के लिए यह भी कहता हूं नजर की इनका ध्यान रखना । साथ में यह भी कहता हूं नजर आ रहा है कि मेरी वजह से पापा को सुननी पड़ी । मेरे चक्कर मे दबना पड़ा । अब मेरे पापा कोई कोई सुना नहीं पाए । यही मेरी इच्छा है।

दरसल हाफिजगंज थाना क्षेत्र के निवासी अजीत का गांव की रहने वाली युवती से प्रेमप्रसंग चल रहा था ।इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो लड़की के परिजनों ने युवती को करीब चार दिन पहले घर से निकाल दिया और कहा कि अब वह अजीत के साथ ही रहे। बाद में अजीत के परिजन युवती को लेकर थाने गए और लड़की के परिजनों की मौजूदगी में उसे सुपुर्द कर दिया। बताया जाता है कि इसी बीच लड़की के परिजनों अजीत को लड़की से दूर रहने के साथ अजीत के पिता से भला बुरा कहा था और बुरी तरह से धमकाया था।
अजीत इस घटना के बाद शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में अपनी रिश्तेदारी में चला गया जहां उसने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले की जानकारी होते ही परिजन उसे अस्पताल के लिए लेकर आ रहे थे इसी दौरान अजीत ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। सूचना पर मंगलवार को पहुंची पुलिस ने अजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल वायरल वीडियो आने के बाद हाफिजगंज पुलिस मामले की नए सिरे से जांच में जुट गई हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now