बरेली में  लखनऊ की युवती के साथ सामूहिक रेप

बरेली।  फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने सगे भाइयों के खिलाफ सामूहिक रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है । युवती के मुताबिक उसकी फरीदपुर के  एक युवक से जान पहचान हो गई थी , इसके बाद उस युवक ने अपने भाई के साथ  उसे एक जगह पर जाकर दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। फरीदपुर  पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है , जबकि दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  लखनऊ की रहने वाली युवती फरीदपुर की एक फैक्ट्री में रहकर काम करती है। इसी दौरान उसकी फरीदपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सब्जी विक्रेता से जान पहचान हो गई है। इसी बात का फायदा उठाते हुए 15 दिन पहले आरोपी  उसे किसी जगह पर ले गए और दोनों भाइयों ने  मिलकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने बताया कि लखनऊ की मूलतः रहने वाली युवती ने फरीदपुर थाने पर एक मुकदमा पंजीकृत कराया है जिसमें युवती ने बताया कि उसकी जान पहचान फरीदपुर के एक सब्जी मंडी के  विक्रेता से हो गई थी। 15 दिन पहले उस युवक और उसके भाई द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में एक नामजद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज  किया गया है साथ मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now