फतेहगंज पूर्वी में 10 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित, आक्रोशित भीड़ ने किया घेराव

फतेहगंज पूर्वी।भीषण गर्मी मे नगर से देहात तक विद्युत सप्लाई न मिलने से लोगों का हाल बेहाल हो गया।घर में लगे इनवर्टर ठप हो गए।भीषण गर्मी से बच्चों का भी हाल बेहाल हो गया।पेयजल व्यवस्था ठप हो गई।घरों में लोग बूंद बूंद पानी को तरस गए।शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया और बिजली घर की ओर भीड़ लग गई।भीड़ ने बिजली घर का घेराव किया।कोई जिम्मेदार अधिकारी न मिलने पर कर्मचारियों से जल्द सप्लाई बहाल न होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर उपभोक्ता वापस लौट आये।कर्मचारियों ने बताया हाईवे किनारे पेड़ की टहनियों की छटाई का कार्य चल रहा है।कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।खबर लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो पाई।

 

फतेहगंज पूर्वी में नगर से देहात तक रविवार सुबह से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई।भीषण गर्मी में विद्युत सप्लाई बाधित होने से नगर से देहात तक घरों में लोगों का हाल बेहाल हो गया।कुछ घंटे बाद ही घरों में लगे इनवर्टर ठप हो गए।भीषण गर्मी से चारो तरफ हाहाकार मच गया।दिन भर लोग बूंद बूंद पानी को तरसते रहे।दिन भर विद्युत सप्लाई न मिलने से उपभोक्ता आक्रोशित हो गए।आक्रोशित उपभोक्ता बिजली घर का घेराव करने पहुंच गए।बिजली घर पर कोई अधिकारी न मिलने पर कर्मचारियों से जल्द विद्युत सप्लाई बहाल करने की अपील की।कर्मचारियों ने बताया हाईवे के किनारे एचटी लाइन के पास खड़े पेड़ो की टहनियों की छटाई का कार्य चल रहा है।पेड़ो की टहनियों की छटाई के बाद विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।उपभोक्ताओं ने जल्द विद्युत बहाल न करने पर आंदोलन की चेतावनी देकर वापस लौट आए।खबर लिखे जाने तक विद्युत सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी।जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now