दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

बरेली । क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरसल वादी ने थाना क्योलड़िया पर सूचना दी कि उसकी पुत्री उम्र करीब 18 वर्ष के साथ प्रेमपाल पुत्र फूलचन्द निवासी थाना क्योलडिया ने दुष्कर्म करने के साथ घटना को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई थी। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना क्योलड़िया पर धारा 376/506 के तहत प्रेमपाल पुत्र फूलचन्द के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था । वहीं पुलिस ने मुकदमा की विवेचना के दौरान धारा 376(3) के साथ धारा 4(2) पाक्सो एक्ट को भी बड़ा दिया।

क्यूलड़िया पुलिस ने मुकदमें में वांछित अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र फूलचन्द निवासी क्यूलड़िया को फरार होने से पहले गिरफ्तार कर लिया। क्यूलड़िया पुलिस के मुताबिक वांछित अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती परमेश्वरी ,उ0नि0 सुशील कुमार ,सिपाही विकास , चाँदवीर सिंह ,विशु बालियान आदि रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now