राज्यपाल पहुंचे बरेली कहा शिक्षा के क्षेत्र में जल्द होंगे महत्वपूर्ण क़दम

 

बरेली :झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद बरेली पहुचे संतोष गंगवार नें प्रशासनिक अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास भवन सभागार में प्रेस वार्ता की। राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ उनकी बेटी श्रुति व दामाद सुबोध भी सभागार पहुंचे।
राज्यपाल संतोष गंगवार नें पत्रकारों से कहा जब मुझे पार्टी की ओर से ज़िम्मेदारी मिल रही थी तब मैंने आप लोगों से वादा किया था कि ज़िम्मेदारी मिलते ही आप लोगों के बीच आऊंगा और राज्यपाल की शपथ लेने के बाद आज आप लोगों के बीच मौजूद हूं। उन्होंने कहा झारखण्ड प्रदेश महत्व का प्रदेश हैं जिसमें बांग्लादेश की सीमा भी लगभग 200 किलोमीटर में मिलती हैं। इसके अलावा आदिवासियों की संख्या भी काफ़ी हैं। वही उन्होंने कहा कि झारखण्ड के बहुत से कार्य में सुधार होगा लेकिन वहां पहुंचने पर ही पता चल सकेगा कि झारखण्ड के कार्य किस तरह में प्रगति की जा सकें। शिक्षा के क्षेत्र में बैठकर चर्चा की जाएगी राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि झारखंड में 12 विश्वविद्यालय इसके अलावा एक एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी भी है। झारखंड की संस्कृति को लेकर उन्होंने कहा कि झारखंड में ज्यादा आदिवासी महिलाएं के अलावा 32 विभिन्न जन जातियां वास करती हैं। उनकी विशेषताएं लुप्त ना हो बनी रहे इसको लेकर भी कार्य किया जाएगा। राजपाल संतोष गंगवार ने वैधनाथ धाम को लेकर पत्रकारों को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा आप लोग घूमने आए हम आपका सहयोग करेंगे। इस दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now