बिजली कटौती को लेकर कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कांग्रेसियों ने बिजली कटौती को लेकर कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेसी कमेटी रही। हालांकि दोनों ने कुछ समय के अंतराल पर अपने अपने ज्ञापन एसीएम 2 प्रमोद कुमार को महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। महानगर कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में जनता को बिजली कटौती से मुक्त रखने की बात कही है। ज्ञापन के द्वारा महानगर कांग्रेस कमेटी ने यह भी कहा है कि बिजली कटौती के कारण लोगों की पूरी दिनचर्या खराब हो रही है। उमस भरी गर्मी बच्चे बुजुर्ग के साथ अन्य सभी परेशान हो रहे है। किसान भी अघोषित कटौती से परेशान है। उद्योग धंधे भी बिजली कटौती से प्रभावित है। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से ज्ञापन देने वालों में अजय शुक्ला , अध्यक्ष , महेश पंडित , सुरेंद्र सोनकर , पप्पू सागर ,राजेश कुमार , राकेश मिश्रा , फिरोज खान ,नासिर , योगेश जौहरी सहित अन्य तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने भी सेठ दामोदर दास पार्क में बिजली कटौती की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया बाद में कलक्ट्रेट आकर प्रदर्शन साथ अपनी मांगों के समर्थन में महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसीएम 2 प्रमोद कुमार को सौंपा। ज्ञापन में कांग्रेसियो ने अत्यधिक बिजली कटौती से मुक्ति दिलाने की मांग की । साथ कांग्रेसियों ने अपने ज्ञापन में लिखा बिजली कटौती से जनता हलकान है। विद्यार्थी समय से पढ़ाई नहीं कर पा रहे है। उत्पादन की क्षमता गिरने के साथ किसान बिजली कटौती के चलते खेतों में सिंचाई नहीं कर पा रहा है। उद्योग धंधे भी बिजली कटौती से बुरी तरह से प्रभावित हो रहे है।ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र बाल्मीकि , नाहिद सुल्तानी , उल्फत सिंह कठेरिया, मुकेश बाल्मीकि सहित कई अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now