बच्चे का वीडियो सामने के बाद टिंकू केस  में आया नया मोड़

फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर में बीते मंगलवार को टिंकू नाम के युवक की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। हालांकि पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर गांव के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी। इसी बीच फतेहगंज पुलिस को मृतक  टिंकू के परिवार के एक बच्चे का वीडियो मिल  गया जिसमें बच्चा मृतक टिंकू से उसकी पत्नी से विवाद होने के बाद खुद को गोली मारने की बात कह रहा था । इसके बाद से अब यह मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ देखा जा रहा है। वहीं पुलिस भी अपनी शुरुआती जांच के बाद मामले को करीब करीब आत्महत्या ही मानकर ही चल रही है। बता दें कि  दुष्कर्म के आरोपी टिंकू के मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने  दुष्कर्म पीड़िता के पिता  और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी ।
यह थी पूरी घटना
मंगलवार रात  मीरापुर निवासी 28 वर्षीय टिंकू की सीने में गोली लगने से मौत हो गई थी।पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजन टिंकू को जिला अस्पताल ले गए थे।जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।पुलिस को जिला अस्पताल से सूचना मिली थी।इसके बाद एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश मिश्रा और सीओ हाइवे नितिन कुमार ने रात में घटना स्थल का जायजा लिया था। पोस्टमार्टम के बाद  शव के गांव में पहुंचने पर बुधवार शाम को पुलिस बल को मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया गया था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now