हरदोई के अधिवक्ता कनिष्क की हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बरेली में अधिवक्ताओं का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन

यूपी के बरेली में अधिवक्ताओं ने हरदोई के वरिष्ठ कनिष्क मेहरोत्रा के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन करने के साथ मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक ज्ञापन बरेली डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम प्रशासन सौरभ दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अधिवक्ता समाज ने उत्तर प्रदेश में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जताई। साथ में यह भी कहा कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे है। यह एक गंभीर विषय है। सरकार अधिवक्ताओं पर होने वाले हमलों को सख्ती से रोके और कार्रवाई करें। बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित ने कहा कि हरदोई में वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मल्होत्रा की नृशंस हत्या की गई है। इस बात से अधिवक्ता समाज में बेहद नाराजगी है। उनकी और उनके बार एसोसिएशन की मांग है कि अधिवक्ता कनिष्क के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने के साथ रासुका के तहत कार्रवाही की जाए साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा भी दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कनिष्क के हत्यारे पकड़े नहीं जाते है तब तक बरेली एसोसिएशन के अधिवक्ता अपने हाथ पर काला फीता बांधकर अपना विरोध जताते रहेंगे

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now