दुष्कर्म के आरोपी युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में,

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव  में मंगलवार देर रात दुष्कर्म के आरोपी युवक की रंजिश में हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि  परिजन युवक को बरेली के जिला अस्पताल चलती हुई सांसों को देख कर इस उम्मीद के साथ पहुंचे  शायद युवक की जान बच जाए पर डॉक्टर ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक परिजनों  ने घटना के संबंध में गांव के एक परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना के दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर निवासी  टिंकू(28) मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर के गेट पर बैठे था वहीं  सभी परिजन छत पर बैठकर बातचीत कर रहे  थे।आरोप यह भी है  कि रंजिशन गांव के एक व्यक्ति ने अवैध असलाह से टिंकू के सीने में गोली मार दी।गोली की आवाज के साथ सभी परिजन नीचे आए तो टिंकू जमीन पर पड़ा था ।और हत्यारोपी परिजनों को देखकर भाग गया।परिजन घायल टिंकू को लेकर  जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई धर्मपाल ने बताया आरोपी गांव का ही है।करीब 5 वर्ष पहले उसने दुष्कर्म के आरोप में टिंकू को जेल भेजा था। टिंकू जमानत पर था।तबसे वह टिंकू से रंजिश मानता था।
एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने कहा कि मंगलवार की रात जिला अस्पताल से फतेहगंज पश्चिमी के युवक के सीने में गोली लगे होने की सूचना फतेहगंज पुलिस  को  मिली थी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए मौके पर मुआयना किया। वहीं वादी पक्ष की ओर से पड़ोस के दो लोगों को नामजद बनाया है। पुलिस ने घटना के दो हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now