सड़क हादसे में सरकारी पीडब्ल्यूडी के ड्राइवर की मौत 

बरेली। सुभाषनगर  थाना क्षेत्र में बीते  मंगलवार को सड़क हादसे में घायल पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक बड़रई कुयां के रहने वाले कैलाश चंद्र साहू pwd में ड्राइवर के पद पर थे । वह अपनी ड्यूटी बरेली से करके अपने गांव बड़रई जा रहे थे इसी दौरान रामगंगा तिराहे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय पुलिस ने कैलास चंद्र साहू को सुभाष नगर के मेधांश अस्पताल में भर्ती कराया था जहां कैलास की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि कैलाश अपने पीछे  पत्नी , तीन बेटे सहित एक बेटी को पीछे छोड़ गए है। सुभाष नगर पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने की भी कोशिश की जा रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now