मीरगंज में ग्राम न्यायालय खुलना तय,हाई कोर्ट न्यायमूर्ति ने किया निरीक्षण

मीरगंज। तहसील मुख्यालय पर ग्राम न्यायालय स्थापित होना अब तय सा है।उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने जिला जज विनोद कुमार, डीएम रविंद्र कुमार के साथ  तहसील परिसर,कृषि प्रसार भवन सहित कई भवनों की मौजूदा स्थिति को घूम फिर कर देखा।बार एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल के सुझाव पर अधिकारी तहसील के द्वितीय तल का निरीक्षण करने पहुंचे।भवन पर ताला लगा होने से अंदर की स्थिति को नहीं देख पाए।मौजूद तहसील अधिकारियों ने बताया कि चाबी नहीं है।संबंधित कर्मचारी रविवार होने के चलते छुट्टी पर है।ऐसा सुनकर जिला जज के कोर्ट मैनेजर शीतल प्रसाद को तहसील पर ही इस निर्देश के साथ छोड़ा कि भवन खुलने पर स्पष्ट रिपोर्ट तैयार कर आज ही प्रस्तुत करें।निरीक्षण के समय एसडीएम तृप्ति गुप्ता , तहसीलदार डॉ विशाल कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बता दें कि मीरगंज को छोड़कर जिले की सभी तहसीलों पर मुंसिफ कोर्ट है। यहां पर मुंसिफ कोर्ट होने न होने की स्थिति में यहां के लिए ग्राम न्यायालय एक दशक पूर्व स्वीकृत किया गया।जो भवन के अभाव में नहीं खुल पा रहा है। ग्राम न्यायालय भवन के लिए नेशनल हाईवे पर परौरा राजस्व गांव स्थित एक भूखंड को चिन्हित किया गया है। जिस पर भवन निर्माण होने तक तहसील परिसर के चिन्हित स्थान पर ग्राम न्यायालय खोले जाने का निर्णय लिया गया है।आज के निरीक्षण को देखकर अब ग्राम न्यायालय खुलना तय सा माना जा रहा है।इस न्यायालय के यहां खुल जाने से तहसील क्षेत्र के सभी 250 राजस्व गॉंवों, चारो नगर पंचायतों मीर गंज,शाही,शीशगढ़,फतेहगंज पश्चमी क्षेत्र के राजस्व ,दीवानी व फौजदारी मुकदमों का दायरा, निस्तारण इसी न्यायालय से होने लगेगा।अब तक तहसील क्षेत्र के मुकदमों के निस्तारण के लिए लोगों को जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय की शरण में लेनी पड़ती है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now