पंचायत उपचुनाव में सपा ने शाहिद खान ,निशा बेगम को दिया टिकट 

बरेली।  समाजवादी पार्टी ने 6 अगस्त को होने वाले पंचायत उपचुनाव में प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से बिथरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ज़िला पंचायत के वार्ड – 59 से आंवला सांसद नीरज मौर्या एवं बिथरी से विधानसभा चुनाव लड़े अगम मौर्या के प्रस्ताव पर मो. शाहिद खान को तथा नाबावगंज विधानसभा क्षेत्र में ज़िला पंचायत के वार्ड 05 से जिला पंचायत सदस्य स्व. खतीब अंसारी की धर्मपत्नी निशा बेगम अंसारी को पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार के प्रस्ताव पर जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने पार्टी से समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।इस सम्बन्ध में जानकारी देतें हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सम्मानित नेताओं की सहमति से मजबूत नेताओं को पार्टी का समार्थित प्रत्याशी घोषित किया है।उन्होंने दोनों सीटों को बड़े मार्जन से जीत दर्ज करने का दावा किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now