हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा ,माँ बेटी की मौत

शीशगढ़। सकरस  गांव में एक किसान के मकान के ऊपर 11000 वोल्टेज की हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई, जिससे गांव में मचा कोहराम। एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे दोनों के शवो को पीएम की भेजने की तैयारी शुरू। आरती 30 वर्ष अपनी पुत्री तनु 12 वर्ष निवासी ग्राम चिपकिया अपने रिश्तेदार अर्जुन के पुत्र के नामकरण के कार्यक्रम में शामिल होने  सकरस गांव आई थी। करीब 1:10 बजे अर्जुन के मकान की छत पर बने चूल्हे पर अपनी बेटी के साथ गई थी। इसी दौरान हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर तनु के पैर की ओर गिरा तनु को करंट लगने से वह छटपटाने लगी। उसको बचाने के लिए मां आरती आगे बड़ी। करंट ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व सी ओ अरुण कुमार सिंह  मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने इसमें बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तथा मकान के ऊपर से जा रही हाई टेंशन लाइन को हटाने की मांग की। तमाम विरोध के बाद शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की गई।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now