कावडियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना

देवरनियाँ ।  हर साल सावन के माह में सभी शिव भक्त सुबह शाम भगवान शिव की आराधना में लगे रहते है । काबडियो का रूप लेकर जल लेने जाते है वही आज शुक्रवार को दमखोदा के ग्राम मुड़िया नवीबक्स एवं कोतवाली देवरनियाँ क्षेत्र के संवेदन शील गाँव सिंगतरा  से आज बीस   काबड़ियो का जत्था भोले की मस्ती में नाचते गाते हरिद्वार को रवाना हुआ । हरिद्वारा से जल लेकर सभी भोले भक्त पैदल यात्रा करते हुए आगामी पाँच अगस्त सोमवार को वापस आकर गाँव के शिव मन्दिर पर जलाभिषेक कर हवन का आयोजन करेंगे । इस मौके पर उप निरीक्षक सैम्यद गुले हैदर जैदी यूटी , महिला उप निरीक्षक साक्षी शर्मा यूटी, उप निरीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह , कांस्टेबल राहूल भाटी आदि पुलिस बल मौजूद रहा । उधर गांव मुडिया नवीवख्श के समाजसेवी मुकेश शर्मा ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी हम अपने शिव मन्दिर पर बढे ही धूम धाम से जलाभिषेक करेंगे । वही कावड़ यात्रा में किसी प्रकार का कोई विवाद न हो उसके लिए  चुरैली चौकी इंचार्ज सन्नी चौधरी अपनी टीम के साथ मौजूद रहें। इस मौके पर समस्त ग्रामीण और शिव भक्त मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now