जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न 

खराब सड़कों को ठीक ना कराये जाने पर मुख्य अभियंता व अधिशासी अभियंता  के खिलाफ कड़ीकार्यवाही के दिये निर्देश
 ई-रिक्शा के संचालन हेतु जोनवार कलर कोडिंग तथा रुटों का होगा निर्धारण
बरेली जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने विगत बैठक में चिन्हित ब्लैक स्पाट्स को लेकर दिये गये निर्देशों के अनुपालन के बारे में जानकारी ली। जिस पर बताया गया कि उक्त पर कार्य कराये गये हैं, जिसके कारण दुर्घटनाओं में कमी आयी है इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के मार्गों को भी दुरस्त कराया गया है।
बैठक में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बदायूं रोड पर लाईट की व्यवस्था की समीक्षा में बताया गया कि कार्यदायी संस्था द्वारा लाईट नहीं लगायी जा सकती, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा लाईट की व्यवस्था की जाये। बैठक में निर्देश दिये गये कि पूर्व में जो वाहन मानकों की कमी के कारण बंद कराये गये थे वह वर्तमान में चलते हुये ना पाये जायें, जिस पर बताया गया कि उक्त वाहन थानों में बंद हैं, संचालित नहीं हैं।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र की सड़कों को बार-बार कहे जाने के बावजूद गड्ढ़ा मुक्त ना कराये जाने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये मुख्य अभियंता व अधिशासी अभियंता नगर निगम के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में निर्देश दिये गये कि ई-रिक्शा के संचालन हेतु पूरे नगर निगम क्षेत्र को जोनों में बांट कर, जोनवार कलर कोडिंग करवायें तथा रुटों का निर्धारण करते हुये इनका संचालन करवायें।
बैठक में नवीन चिन्हित ऐसे क्षेत्र जहां दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है जैसे-फरीदपुर में हरियाली पेट्रोल पम्प के पास, भोजीपुरा में बिल्वा के पास, झुमका तिराहा, भुता में रसूला ब्रिज, नवाबगंज में नरगईया तथा स्टेट हाईवे के अन्तर्गत बहेड़ी, दमखोदा, सेमीखेड़ा में दुर्घटनाओं के कारणों की जांच करते हुये उन्हें रोकने हेतु आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिये गये।
उक्त के बाद हिट एंड रन मामलों में पात्र व्यक्तियों को आर्थिक लाभ दिये जाने की समीक्षा/स्वीकृति प्रदान की गयी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, पुलिस अधीक्षक यातायात शिवराज सिंह सहित समिति के गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now