मुठभेड़ में तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, 

देवरनिया। गौकशी की घटना में फरार चल रहे शातिरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो तस्करों के पैर में गोली लग गई। एक दरोगा और सिपाही भी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सी एच सी बहेड़ी ले जाया गया।गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाब कार्रवाई में पुलिस की गोली ताहिर और यासीन के पैर में लगी। पुलिस ने ताहिर, यासीन और चांद बाबू को देवरनियां कोतवाली क्षेत्र के रोहली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया । और मौका पाकर एक तस्कर फरार हो गया। मुठभेड़ में दरोगा मनोज कुमार और सिपाही अंकित भाटी भी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बहेड़ी ले जाया गया।
तस्करों के पास से 2 तमंचा, 4 कारतूस, 3 खोखा और गोकशी के उपकरण बरमाद हुए हैं।तस्करी में कई लोग शामिल गिरफ्तार के बाद चांद बाबू से पुलिस ने पूछताछ की तो गौकशी में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। रवीन्द्र सिंह पुत्र मेवाराम, प्रताप सिंह पुत्र मेवाराम, सतेन्द्र पुत्र जयपाल ग्राम पंचायत शरीफनगर कोतवाली देवरनियां, चांद बाबू पुत्र मो रफी निवासी ग्राम गुनाहटू  कोतवाली देवरनियां, शादाब पुत्र शमशुल इस्लाम निवासी  ग्राम पंचायत जादौपुर थाना भोजीपुरा, बब्लू पुत्र बाबू निवासी ग्राम गुनाहटू कोतवाली देवरनियां शामिल हैं।चांद बाबू, यासीन और ताहिर का आपराधिक इतिहास रहा है। तीनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। 16 जुलाई को कोतवाली देवरनियां के क्षेत्र ग्राम शरीफनगर के जंगल में गौकशी की घटना को भी अंजाम दिया था । इसके बाद पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now