ग्रीष्मकालीन साठा धान के स्थान पर कम पानी वाली दलहनी फसलों संकर, मक्का एवं सब्जी आदि की खेती करें ,

बरेली। उप कृषि निदेशक ने समस्त कृषक भाइयों को अवगत कराया है कि मा0 उच्च न्यायालय एवं मा0 राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण नई दिल्ली द्वारा दिये गये आदेशों के अन्तर्गत पराली जलाने की घटनाओं पर पूर्णतया रोक लगाये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद बरेली में कुछ कृषकों द्वारा माह जनवरी में धान की नर्सरी डालकर ग्रीष्मकालीन साठा धान की खेती की जाती है, जिसके कारण पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि होती है। उक्त के अतिरिक्त साठा धान की फसल में हर चौथे-पांचवें दिन सिंचाई होने से अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, जिससे भूमि से अत्याधिक जल का दोहन होता है।

 

 

वर्तमान में भूमिगत जल का दोहन अधिक होने से भू-गर्भ जल स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। साठा धान की खेती से भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन होने से जलस्तर में गिरावट का भी यह एक कारण है तथा पेयजल के संकट से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इन्हीं कारणां से कुछ प्रदेशों में साठा धान की खेती को प्रतिबन्धित किया गया है। भूगर्भ जलस्तर के लगातार गिरने एवं पर्यावरण रोकने तथा खरीफ की फसलों में कीट व रोगों के प्रभाव को कम करने एवं भूमि की संरचना को विकृत होने से बचाव हेतु साठा धान की खेती पर्यावरण के अनुकूल नहीं है।

 

 

उन्होंने कहा कि साठा धान की फसल के स्थान पर तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी एवं अन्य ग्रीष्मकालीन सब्जियों के साथ दलहनी फसलों यथा उर्द, मूंग की खेती कम लागत में करके अधिक लाभ लें सकते हैं। साठा धान के लगाने से भूगर्भ जल स्तर एवं पर्यावरण पर पडने वाले दुष्प्रभावों के दृष्टिगत साठा धान की खेती जनपद में प्रतिबंधित की गई है।

 

जिलाधिकारी द्वारा जनपद में ग्रीष्मकालीन साठा धान की रोपाई रोकने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियां को अधीनस्थ क्षेत्रीय कर्मचारियों की डयूटी लगाकर व्यापक प्रचार- प्रसार कराने के साथ-साथ कृषकों को साठा धान के स्थान पर कम पानी वाली दलहनी फसलों ग्रीष्मकालीन संकर, मक्का एवं सब्जी की खेती उगाने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

अतः सभी कृषक भाइयों से अपील है कि ग्रीष्मकालीन साठा धान के स्थान पर कम पानी वाली दलहनी फसलों ग्रीष्मकालीन संकर, मक्का एवं सब्जी आदि की खेती करें ताकि भूगर्भ जल स्तर बना रहें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now