सावन के पहले सोमवार को बरेली के नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बरेली । उत्तर प्रदेश का बरेली जिला नाथ नगरी के रूप में विशेष पहचान रखता है। शहर के चारों कोनो  पर नाथ मंदिर होने के चलते बरेली शहर को नाथ मंदिर के रूप में जाना जाता है। बरेली के बारे में यह भी कहा जाता है कि इस शहर पर शिव भगवान का आशीर्वाद होने के चलते हर मुसीबत से दूर रहता है। बरेली में करीब दस प्राचीन मंदिर है जिसमे अलखनाथ, तपेश्वरनाथ, , त्रिवटीनाथ , मणिनाथ, धोपेश्वर नाथ, बनखंडी नाथ खास है । सभी को सिद्ध मंदिर के रूप में मान्यता है। हालांकि सावन के पहले सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवमंदिरों में जबर्दस्त भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं सुबह से लाइन लगाकर जलाभिषेक के लिए इंतजार करते हुए दिखाई दिए। वहीं बच्चों में भी बाबा भोले के दर्शन के लिए खास क्रेज भी देखा गया।
त्रिवटीनाथ मंदिर
त्रिवटी नाथ बरेली के प्राचीन मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर के बारे में मान्यता यह है यहाँ शिवलिंग स्वंय प्रकट हुए है। लोग बताते है कई सौ वर्ष पहले एक व्यक्ति को स्वप्न हुआ कि वह जा सो रहा है उसके नीचे एक शिवलिंग है। इसके बाद उस शख्स ने जब लोगो को बताया उसके बाद खुदाई के बाद शिवलिंग मिला। तबसे यह मंदिर प्रसिद्ध हो गया। इस मन्दिर की एक और खास बात है यह तीन बरगद के पेड़ों के बीच है।
पहले सोमवार को उमड़ा शिवभक्तों का भीड़
त्रिवटी नाथ में सुबह से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भीड़ लगी है। लोग बरेली जिले के साथ आसपास के जिलों शिवभक्त पहुंच रहे है। यहां पहुंचे शिवभक्तों का कहना है यहां सावन के माह में आने का विशेष महत्व होता है। यहां सभी की मनोकामना पूरी होती है। लोगों की मान्यता यह भी है अगर लोग कांवड़ यात्रा के दौरान त्रिवेटी नाथ नही आते है तो उनकी यात्रा अधूरी ही रहती है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now