जिलाधिकारी ने बहगुल नदी पर बने कच्चे बांध का किया निरीक्षण, स्थाई डैम बनाने के दिए निर्देश

 

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी के ग्राम खमरिया के निकट बहगुल नदी पर बने कच्चे बांध का निरीक्षण किया।निरीक्षण कर जिलाधिकारी ने कच्चे बांध वाले स्थान पर यथाशीघ्र स्थाई डैम बनाने हेतु अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड तथा अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया, जिससे वहां स्थित ग्रामो को बाढ़ आदि से बचाया जा सके और ग्रामीणों को खेतों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की आपूर्ति हो सके।

 

 

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बार5 में जानकारी ली और निराकरण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता पीडब्लूडी को निर्देश दिये गए कि कावड़ यात्रा के मार्गों को दुरुस्त कराया जाए।उपजिलाधिकारी को कॉवड यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और यात्रा के दौरान चलने वाले डीजे को निर्धारित ऊंचाई व चौड़ाई तथा आवाज मानक के अनुरूप रखे जाने के निर्देश दिये।

 

निरीक्षण के समय निर्देश दिये गये कि श्रावण मास में मंदिरों के आस-पास जल भराव, कूड़ा-कचरा आदि ना इक्ट्ठा होने दिया जाये।उक्त के उपरान्त जिलाधिकारी ने ग्राम खमरिया में वृक्षारोपण भी किया।निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार बहेड़ी दुष्यंत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, अधिशासी अभियंता पी0डब्लू0डी0, खण्ड विकास अधिकारी बहेड़ी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now