शीशगढ़ की बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा धरना प्रदर्शन- भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव रस्तोगी

शीशगढ़। अगर कस्वा शीशगढ़ की विजली व्यस्था नहीं सुधरी तो जाफरपुर स्थित विजली उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन होगा।भाकियू अराजनैतिक के युवा जिलाध्यक्ष संजीव रस्तोगी ने अपने निवास पर स्थित हुई पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उहोने कहा कि जाफरपुर विजली उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों की हठधर्मी के चलते शीशगढ़ कस्वे के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। नगर पंचायत शीशगढ़ की विजली आपूर्ति के लिए 2 फीडर लगाए गए हैं। जिसमे आधे से अधिक कस्वे को 18 घण्टा विजली व वची आबादी को मात्र 8 घण्टा ही विजली आपूर्ति दी जा रही है। इन कर्मचारियों की हठधर्मी के चलते आधे कस्वे के लोग गर्मी से वेहाल हैं। लाख शिकायतों के बाद भी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इसी के साथ ही जाफरपुर उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांव के ग्रामीणों को भी विजली आपूर्ति ढंग से नहीं मिल पा रही है। संजीव रस्तोगी ने चेतावनी दी है कि कस्वा व देहात की विजली व्यवस्था जल्द नहीं सुधारी गई तो उनकी यूनियन जाफरपुर उपकेंद्र पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी विजली विभाग की होगी। इस अवसर पर तमाम यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now