बहेड़ी नगर पालिका ने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

 

बहेड़ी । अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका ने अभियान चला कर दुकानों के आगे किए अतिक्रमण को बलपूर्वक ध्वस्त कर दिया। अभियान चलने पर कुछ दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण खुद ही हटा लिया। इस दौरान नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने के साथ साथ अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के चुनौती भी दी है नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा है अतिक्रमण करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। नगर के मेन नैनीताल रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण कर रखा था उनका अतिक्रमण बलपूर्वक हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता देख कुछ दुकानदारों ने खुद अपना अतिक्रमण हटा लिया। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि रोड किनारे अतिक्रमण होने से वाहनो और राहगीरों को गुजरने में काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है जिसको देखते हुए नगर पालिका ने ये अतिक्रमण अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और जिन लोगो ने अभी तक अतिक्रमण नही हटाया है तो वो खुद अपना अतिक्रमण हटा लें। नही तो अगली बार अतिक्रमण करने वालों चालान काटने की कारवाई की जायेगी इस दौरान नगर पालिका ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह , जेई निर्माण जितेंद्र सिंह, जेई जल विपिन कुमार,बहेड़ी कोतवाल प्रवीण कुमार सोलंकी व इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस वल मौजूद रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now