योगी सरकार के आदेश से यूपी के कांवड़ रूट पर दुकानदारों को सता रहा डर : नसीम

पूर्व चेयरमैन पति नसीम अहमद के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन

बहेड़ी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के पति और बहेड़ी विधानसभा से संभावित प्रत्याशी डॉक्टर नसीम अहमद ने राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि यूपी के कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नेम प्लेट लिखने की अनिवार्यता वाले आदेश ने हड़कंप मचा दिया है। इस आदेश के बाद एक बड़ा वर्ग को लगता
सरकार का यह आदेश किस मंशा से जारी किया गया है। इसमे सरकार की मंशा एक धर्म के लोगों को प्रताड़ित क़रने की ही हो रही है। सरकार के आदेश को आर्थिक रूप से कमजोर करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश ने कांवड़ रूट के दुकानदारों में भय का माहौल बना दिया है। , सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ रूट पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सभी दुकानों और होटल पर दुकानदार के नाम लिखने के आदेश जारी किए हैं। इससे खास वर्ग के लोगों ने हड़कंप मचा हुआ है। इस मुद्दे को विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और पूर्व चेयरमैन पति नसीम अहमद ने राज्यपाल के सामने उठाया है। नसीम अहमद ने ज्ञापन के माध्यम से कहा है पिछ्ली परंपरओं के अनूसार सब्जी फल किराने की दुकानें क़ाबड़ यात्रा के दौरान खोलते रहे हैं कांवड़ यात्रा के समय नए आदेश जारी किये हैं ठेले सब्जी किराना मेडिकल स्टोर आदि के आगे विक्रेता का नाम होना चाहिए नही तो विक्रेता के खिलाया कारवाही की जाएगी उनका कहना सरकार धर्म के नाम पर एक दूसरे को बांटना चाहती है एक ज्ञापन तहसीलदार सोभित चौधरी को सौंपा है इस दौरान नसीम अहमद के साथ मोहम्मद ताहिर, जलीस मिस्त्री, मोहम्मद हैदर, उपेंद्र कुमार, अनवर अहमद, अकील अहमद, वसीम, मोहम्मद आसिफ, खलीक अहमद, इरशाद अहमद, आज़म, जलीस , नासिर , शाहनवाज, आदि मौजूद रहे

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now