मुजफ्फरनगर के कप्तान के आदेश को मौलाना शाहबुद्दीन ने दिया अपना समर्थन

बरेली । मुजफ्फरनगर के एस एस पी ने कावड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू होने से पहले यात्रा के रुठ पर पढ़ने वाले दुकानदारो को दुकान के सामने अपना नाम लिखने का सुझाव देते हुए एडवाइजरी जारी की है जिस पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर जिला और सहारनपुर हमेशा से संवेदनशील रहा है।इसलिए इन क्षेत्रों में अच्छी और कड़ी व्यवस्था करना पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी बन जाती है, इसीलिए जिन रास्तों से भारी तादाद में कावड़ यात्रा निकलेगी उन इलाकों के दुकानदारों से कहा गया है कि वो अपने नाम का बोर्ड लगायें, ये आदेश सम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने के लिए है, ताकि कहीं भी और किसी जगह कोई भी हिंदू मुस्लिम तकराव की स्थिति पैदा न हो और शांति पूर्वक तरीके से यात्रा सम्पन्न हो जाये। जैसा कि मुहर्रम के जुलूसो में भी पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त थी और अमन व शांति के साथ मुहर्रम के जुलूस व दिगर कार्यक्रम सम्पन्न हुए।मौलाना ने कहा कि कावड़ यात्रा पूरे तौर पर धार्मिक कार्यक्रम है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस धार्मिक कार्यक्रम को भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया, वो प्रदेश में कावड़ यात्रा को लेकर हिंदू व मुस्लिमो में टकराव की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। मै उनसे गुजारिश करुंगा कि धार्मिक मामलात में हस्तक्षेप करना बंद कर दे, राजनीति करने के बहुत अवसर मिलेंगे, उस मौके का फायदा उठा कर खुब राजनीति करें, हमे कोई आपत्ती नही होगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now