दरोगा 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश सरकार करप्शन को कंट्रोल करने के लिए सूबे में जमीनी स्तर से काम कर रही है। वहीं इस काम में एन्टी करप्शन भी मिल रही शिकायतों पर काम कर रही है। यही वजह है कि एन्टी करप्शन टीम अभी तक जिले में कई रिश्वतखोर पुलिसकर्मी , स्वास्थ्यकर्मी के साथ अन्य विभाग के कर्मचारियों पर  कार्रवाई कर चुकी है।शुक्रवार को थाना सुभाष नगर  में तैनात करगैना चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र देशवाल को रंगे हाथ  50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है ।
एंटी करप्शन के मुताबिक दरोगा ने  पीड़ित आदर्श  के मामा का नाम मुकदमे से निकालने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। जब एन्टी करप्शन से मामले की शिकायत लेकर पीड़ित पहुंचा तो दरोगा के मामले में कार्रवाई शुरू की गई।इसके बाद आरोपी दरोगा  एन्टी करप्शन टीम के जाल में आ गया और रंगे हाथ 50 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हो गया। सीओ एन्टी करप्शन यशपाल सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपी दरोगा ने जानलेवा हमले के मामले में नाम निकालने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। शुक्रवार को दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद टीम थाना कोतवाली में लेकर गई है दरोगा के पास से टीम ने रिश्वत के रुपए भी बरामद भी हुए है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now