पेड़ से टकराकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

बहेड़ी। एक मोटसाइकिल रोड किनारे पड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद उनके परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुँच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई लेकिन परिजनों ने पुलिस को शवों को उठाने नही दिया और वहीं पर धरने पर बैठ गए। पुलिस के समझाने पर काफ़ी देर बाद उन्होंने शवों को उठाने दिया।

 

जानकारी के मुताबिक थाना बहेड़ी के गांव जसाईनागर निवासी धर्मपाल और हरपाल बुधवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी मोटरसाइकिल से बहेड़ी दवा लेने के लिये जा रहे थे। जब वह बिजौरिया गांव पहुंचे तो सड़क किनारे कटे पड़े पेड़ से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजन औऱ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद कोतवाल प्रवीण सोलंकी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँच गए।

 

जब पुलिस ने शवों को रोड पर से उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने शवों को उठाने नही दिया। उनका कहना कुछ दिन पूर्व आई आंधी बारिश में यह पेड़ गिर गया था, जिसे बिजौरिया के कुछ ग्रामीण काट रहे थे लेकिन पीआरवी पुलिस ने ग्रामीणों को पेड़ काटने नही दिया और हड़काकर उनसे पैसे भी ऐंठ लिए। इसके बाद परिजन व ग्रामीण पीआरवी के सिपाहियों को बुलाने की मांग कर धरने पर बैठ गए। पुलिस के काफ़ी समझाने के बाद परिजनों ने शवों को उठाने दिया जिसके बाद पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now