साथी अधिवक्ता के पक्ष में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र गिरफ़्तारी की मांग

 

मीरगंज। मीरगंज कचहरी में सोमवार को एक अधिवक्ता के लिये अपने क्लाइंट से बकालत नामा माँगना महँगा पड़ गया। बकौल अधिवक्ता उनके अपने क्लाइंट ने उनके साथ गाली गलौच एवं मारपीट का प्रयास किया। अधिवक्ता को एसडीएम कोर्ट में भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।गुरुवार को अधिवक्ता संजीव कुमार के पक्ष में वार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता लामबंद हो गये और वार एसोसिएशन के बैनर तले एसडीएम मीरगंज को ज्ञापन सौंपा।

 

 

बता दें कि सोमवार को मीरगंज तहसील में,बकौल अधिवक्ता संजीव कुमार -लगभग चार बजे वाहिद हुसैन, जाविर हुसैन व आरिफ पुत्र गण ताहिर उनके चैम्बर पर आये और मुचलके भरने की बात की। अधिवक्ता ने क्लाइंट से वकालत नामा और कागज लाने की बात कहीं जिस पर क्लाइंट ने कहा कि आज तक हमने विना वकालत नामा ही ज़मानत करायी है। इसी बात पर क्लाइंट अधिवक्ता पर हावी हो गये। मामला इतना बढ़ गया कि अधिवक्ता को एसडीएम चैम्बर में घुसकर जान बचानी पड़ी। फिलहाल अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।इसी बात को लेकर वार एसोसिएशन मीरगंज के सभी सदस्यों ने बैठक और आरोपियों की शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु एसडीएम मीरगंज को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now