बरेली में मोहर्रम पर फातिहा ख्वानी कराकर इमाम हुसैन को किया गया याद

 

 

बरेली। मोहर्रम के मौके पर लोगों ने अपने-अपने घरों में फातिहा ख्वानी कराकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। अकीदतमंदों ने मोहर्रम की 9 और 10 तारीख के रोज़े रखे और इस दौरान जगह-जगह सबील भी लगाई गईं। प्रशासन और पुलिस ने शहर में घूमकर इमामबाड़ों को देखा। इस मौके पर समाजसेवी शाहीन खान उर्फ राजू भाई ने मोहर्रम के3 दौरान व्यवस्थाओं को देखने के साथ तजियादारों को खाने के साथ पानी का वितरण किया।

 

 

यहां यह बता दें कि मोहर्रम इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना होता है। मोहर्रम के मौके पर हर साल नगर के नैनीताल रोड पर नगर के ताजियों सहित आसपास के गांवों के ताजिए आकर घूमते हैं। मोहर्रम के मौके पर लोगों ने 9 और 10 तारीख के रोज़े रखे और फातिहा ख्वानी कराकर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। हजरत मोहम्मद सललल्लाहो अलैहवसल्लम का फरमान है कि जिसने मोहर्रम की 9 तारीख का रोजा रखा उसके दो साल के गुनाह माफ कर दिए जाते हैं और मोहर्रम के एक रोजे का शवाब 30 रोजों के बराबर मिलता है।

 

एक हदीस के मुताबिक अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद सललल्लाहो अलैह वसल्लम ने फरमाया कि रमजान के अलावा सबसे बेहतर रोजे वह हैं जो मोहर्रम के महीने में रखे जाते हैं। सन् 680 में इसी माह में इराक के कर्बला के मैदान में एक धर्म युद्ध हुआ था, जो पैगम्बर हजरत मोहम्मद सललल्लाहो अलैह वसल्लम के नवासे तथा इब्र ज्याद के बीच हुआ। इस धर्म युद्ध में वास्तविक जीत हजरत इमाम हुसैन की हुई थी लेकिन जाहिरी तौर पर इब्र ज्याद के कमांडर शिम्र ने हज़रत हुसैन रजी0 और उनके सभी 72 साथियों को शहीद कर दिया ।शहर  में पुलिस ने  घूमकर पैदल मार्च किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now