एसएसओ ने की कार्यकर्त्ता से फोन पर की अभद्रता,भाकियू ने कार्यवाही की माँग कर बिजली घर में किया धरना प्रदर्शन

शीशगढ़। रात में बिजली नहीं आने पर भाकियू के कार्यकर्त्ता ने जानकारी के लिए शेरगढ़ विजलीघर में फोन किया।फोन विजली घर के एसएसओ ने रिसीव कर कार्यकर्त्ता से अभद्रता की।जिसके विरोध में आज भाकियू महात्मा टिकेत गुट ने शेरगढ़ विजली घर पर धरना धर कर प्रदर्शन किया ।जानकारी होने पर जेई रामदेव वर्मा मौके पर पहुँचे और एसएसओ के खिलाफ विभागीय कार्यवाही का आश्वासन देकर किसानों से ज्ञापन लेकर धरना खत्म कराया।भाकियू महात्मा टिकेत के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने वताया कि सोमवार रात को विजली नहीं आने पर हमारी यूनियन के ग्राम अध्यक्ष ने जानकारी को शेरगढ़ विजली घर में फोन किया।तो फोन पर विजली घर के एस एस ओ रणधीर ने उनसे अभद्रता की।इससे पूर्व में भी विजली घर पर ही तैनात दूसरे एस एस ओ ब्रजपाल भी शराब पीकर उपभोक्ताओं से कई बार बदतमीज़ी कर चुका है।दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर विजली घर में धरना प्रदर्शन किया था।जेई रामदेव वर्मा ने कार्यवाही का आश्वासन  दिया।तब उनको दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही का आस्वासन देने पर धरना खत्म किया।धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य,आजिम खान,दर्शन लाल,विकास गंगवार,नितिन,रामऔतार,वीरेंद्र कुमार आदि थे।जानकारी के लिए जेई रामदेव वर्मा को फोन किया तो उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पाया

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now