जिलाधिकारी ने मोहर्रम के जुलूसों तथा सावन माह में ल सम्बंध में करी वर्चुअल बैठक, दिये आवश्यक निर्देश

शिव मंदिरों के आस-पास जल भराव, कूड़ा-कचरा आदि ना इक्ट्ठा होने के दिये निर्देश
बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने भारी वर्षा  के दृष्टिगत मोहर्रम के जुलूसों तथा सावन माह में कावड़ यात्रा के सम्बंध में दृष्टिगत समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।बैठक में निर्देश दिये गये कि भारी बारिश के कारण गांवों में जलभराव तथा जिन ग्रामीणों के कच्चे आवास या पशु शेड वर्षा के कारण गिरे हैं आदि इसकी स्पष्ट सूचना दें। जहां प्लास्टिक वितरण ना होने के कारण कच्चे मकान/झोपड़ी गिरी हैं वह मकान जो पहले से कमजोर या गिरताऊ थे उसकी रिपोर्ट लेखपाल ने क्यों नहीं दी, इसकी जांच कर यदि लेखपाल की कमी हो तो सख्त कार्यवाही की जाये। बैठक में निर्देश दिये गये कि जनपद स्तर पर जो मकान गिरे हैं उनकी सूचना मुख्यालय आने के 48 घण्टे के अन्दर भुगतान कराना सुनिश्चित करें।बैठक में निर्देश दिये गये कि 20 जुलाई 2024 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, उसके लिये जनप्रतिनिधियों को भी सम्मिलित किया जाये। सम्बंधित विभागों को जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसकी प्राप्ति के दृष्टिगत कार्य करें।  बैठक में समीक्षा की गयी कि पूर्व में मोहर्रम के जुलूसों व कांवड़ यात्रा के दृष्टि दिये गये निर्देशों का अनुपालन किया गया है अथवा नहीं। निर्देश दिये गये कि उपजिलाधिकारीगण स्वयं जाकर व्यवस्थाओं को देखें यदि कोई कमी हो तो उच्चाधिकारी को अवगत करायें, जिससे समय रहते हुये कमियों को दूर कराया जा सके।बैठक में समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कॉवड यात्रा के मार्गों का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर अपने स्तर से सुरक्षा व व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण करना सुनिश्चित करें। जनपद में मोहर्रम के ताजियों और कॉवड यात्रा में चलने वाले डीजे निर्धारित ऊंचाई व चौड़ाई तथा आवाज मानक के अनुरूप रखने के सम्बन्ध में निकटतम जनपदों से समन्वय स्थापित कर लिया जाये, जिससे बाद में कोई समस्या ना आये।
बैठक में निर्देश दिये गये कि श्रावण मास में शिव मंदिरों पर आयोजित होने वाले मेलों के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लें ले तथा मंदिरों के आस-पास जल भराव, कूड़ा-कचरा आदि ना इक्ट्ठा होने दिया जाये इस पर विशेष ध्यान दिया जाये।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे प्रत्यक्ष रूप से तथा समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now