मौलाना तौकीर रजा पर हो सख्त कार्रवाई-पंडित सुशील पाठक

बरेली। इत्तिहद मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा के विवादित बयान देने के बाद तमाम हिंदू संगठनों ने मौलाना तौकीर राजा को आडे हाथों लिया है श्री शिरडी साई सर्व देव मंदिर श्यामगंज के महंत पंडित सुशील पाठक ने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है इस पत्र में उन्होंने मौलाना तौकीर के खिलाफ योगी आदित्यनाथ से सख्त कार्रवाई की मांग की है पंडित सुशील पाठक ने योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को भी सौंपा ।इस मौके पर पंडित सुशील पाठक ने बताया कि मौलाना तौकीर रजा आए दिन विवादित बयान देते हैं और मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं साथी उन्होंने बताया कि बरेली में थाना प्रेमनगर अपराध संख्या 519/2010 धारा 147,148,149 436,307,332,336,427,152,295,153 क आई पी सी ब 7 किला एक्ट ब 3 लोक सम्पत्ति अधिनियम  में मुक्कदमे मे मौलाना तौकीर राजा मुख्य आरोपी है ,लेकिन चौंकाने वाली बात यह की जिला प्रशासन मौलाना तौकीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से बचता रहा है पंडित सुशील पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है ।उन्होंने यह भी बताया कि सावन के पवित्र माह में अगर मौलाना तौकीर रजा इस तरह का आयोजन करता है तो समाज में एक गलत मैसेज जाएगा और दो समुदाय के बीच में खाई और गहरी हो जाएगी  बता दें कि मौलाना तौकीर रजा ने प्रेस वार्ता कर ऐलान किया था कि वह 23 हिंदू युवक और युक्तियां को मुस्लिम धर्म में लाकर उनका मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करवाएंगे ।  पंडित सुशील पाठक ने  जिला अधिकारी से इस आयोजन के लिए परमिशन भी मांगी थी पंडित सुशील पाठक ने इस तरह के कार्यक्रम की परिसीमन न देने का आग्रह किया  मंगलवार कोसुशील पाठक ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मौलाना तौकीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now