नाबालिग  लड़की को भगा ले जाने वाले युवक सहित चार पर मुकदमा 

बहेड़ी। एक लड़का गांव की ही एक नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि जब उसके पिता ने इसकी शिकायत लडके के घर वालों से की तो उन्होंने लड़की के पिता के साथ गली गलोच की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
     ग्राम जोखनपुर निवासी एक युवक का कहना है कि बीती 13 तारीख़ को गांव का ही मो0 दानिश उम्र 22 वर्ष पुत्र मो0 आशिक उसकी 16 साल की नावालिग पुत्री को बहलाफुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि जब उसकी लड़की स्कूल जाती थी तब लड़का उसके साथ छेड़छाड़ करता था और जब वह इसकी शिकायत लड़के के घर वालो से की तो वह गाली गलोच करते हुए लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी दानिश सहित अफसाना पत्नी मो० आशिक, शाहरूख पुत्र मो० आशिक, शहजादी पुत्री मो० आशिक निवासी  बहेडी थाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Comment

शहर चुनें

Follow Us Now