सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान  मौत

बरेली । शीशगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम फुफेरी वहन के साथ बाइक से गाँव लौट रहे युवक की बाइक पिक अप से टकराने से घायल हुए बहन भाई को पुलिस ने इलाज को अस्पताल भेजा था।अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।घायल वहन का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक  रविवार देर शाम लगभग 9 बजे गाँव कैमरिया निवासी विनोद उम्र 24 वर्ष अपनी फुफेरी वहन नेहा के साथ शीशगढ़ से अपने गाँव लौट रहा था , इस दौरान बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर गाँव कुतकपुर के निकट उनकी बाइक आगे चल रही पिकअप से साइड लेने के चककर में टकरा गईं थी।दुर्घटना के बाद पिक अप का ड्राइवर पिक अप मौके पर छोड़कर फरार हो गया।राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को शीशगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज को भर्ती कराया था।अस्पताल के डाक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया था।बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई , जिससे घर में कोहराम मच गया।
गोलगप्पे के बहाने आई मौत
मृतक विनोद के दोस्त व अन्य लोगों ने बताया कि मौत भी कोई न कोई वहाना लेकर आती है।रविवार शाम को मृतक विनोद की फुफेरी बहन ने गोलगप्पे खाने की इच्छा जाहिर की थी।बहन की गोलगप्पे खाने की इच्छा पूर्ति के लिए विनोद उसे बाइक पर बिठाल कर पहले मानपुर पहुंचा।मानपुर में गोलगप्पे न मिलने पर दोनों शीशगढ़ पहुँचे।शीशगढ़ से गोलगप्पे खाकर दोनों भाई बहन गाँव लौट रहे थे कि हादसा हो गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now