पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल  ने  सभी क्षेत्रों में जमाई अपनी धाक

बरेली । पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के लिए वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही के अंत तक यात्री संख्या, माल आय, अन्य कोचिंग वाणिज्य सन्ड्री आय तथा सकल आय में आशातीत वृद्धि के कारण सफलता से परिपूर्ण रहा।वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के अन्त तक इज्जतनगर मंडल पर यात्री संख्या 1.75 करोड़ रही जोकि विगत वर्ष की इसी अवधि में दर्ज यात्री संख्या 1.46 करोड़ की तुलना में 20.20 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार माल आय में भी 19.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। विदित हो कि पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही के अंत तक मंडल को रुपये 35.39 करोड़ आय हुई थी जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही के अंत तक रुपये 42.28 करोड़ दर्ज की गई। अन्य कोचिंग आय में भी वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही के अन्त तक रुपये 7.67 करोड़ दर्ज की गई जोकि विगत वर्ष की इसी अवधि में दर्ज रुपये 6.23 करोड़ की तुलना में 23.11 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2024-2025 की प्रथम तिमाही के अन्त तक वाणिज्य सन्ड्री आय में भी 46.45 प्रतिशत का तीव्र उछाल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही के अंत तक वाणिज्य सन्ड्री आय रुपये 1.23 करोड़ दर्ज की गई, जबकि वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में रुपये 0.84 करोड़ थी। इज्जतनगर मंडल की सकल आय में भी वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही के अन्त तक रुपये 145.81 करोड़ दर्ज की गई जोकि विगत वर्ष की प्रथम तिमाही के अंत तक दर्ज की गई सकल आय रुपये 141.44 करोड़ की तुलना में 3.09 प्रतिशत अधिक है। पीआरओ राजेन्द्र सिंह के मुताबिक इज्जतनगर मंडल के समस्त रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों का यह प्रतिफल है। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव ने आशा व्यक्त की है कि मंडल वित्तीय वर्ष की शेष तिमाहियों में रेल परिवहन के प्रत्येक क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त कर मंडल को शीर्ष पर स्थापित करने में सफल होगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now