जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं ,मोहर्रम -कावड़ यात्रा को सकुशल कराए जाने के दिये गए निर्देश

बरेली। शासन के निर्दशो के क्रम में जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से  माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ थाना प्रेमनगर एवं बारादरी में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर जन समस्याओं को सुना एवं उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।  जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारियों को मोहर्रम व कावड़ यात्रा के जुलूसों को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बताया गया कि मोहर्रम व कावड़ यात्रा में गैरपरम्परागत चीजो की अनुमति न दी जाए और यदि कहीं पर किसी प्रकार की समस्या आती है तो उच्च अधिकारियों को जरूर अवगत कराएं।इस दौरान निर्देश दिए गए कि 107/16 की समुचित कार्यवाही करायी जाए, गुंडा एक्ट के प्रकरणों  में अद्यतन रिपोर्ट के साथ न्यायालयों में भेज जाए, थाना दिवस में आने वाले जमीन सम्बंधी मामलों में अपेक्षित कार्यवाही अमल में लायी जाये।इस दौरान निर्देश दिए गये की मोहर्रम -कावड़ यात्रा की दृष्टि से संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वंय जाकर आमजन मानस में यह विश्वास जाग्रत किया जाए कि माहौल बिगाड़ने वालो के साथ सख्ती से निपटा जाएगा, इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएं

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now