अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित युवक -युवतियॉं कम्प्यूटर प्रशिक्षण निःशुल्क प्राप्त करने के करें ऑनलाइन आवेदन

बरेली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इन्द्रसेन सरोज ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार (छात्रवृत्ति न लेता हो) युवक/युवतियॉं ओ-लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण निःशुल्क प्राप्त करने के लिए 11 जुलाई 2024 से 05 अगस्त 2024 तक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट  backwardweflare.up.gov.in  एवं obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इण्टरमीडिएट होनी चाहिए, अभ्यर्थी के अभिभावक की वार्षिक आय रू0 1.00 (लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए, अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, ओ-लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 01 वर्ष एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण की अवधि 03 माह की होगी। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्र (प्रिन्ट आउट) के साथ हाईस्कूल एवं इण्टर के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, जाति एवं आय प्रमाण पत्र की छाया प्रति/बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, ई-डिस्ट्रिक्ट की वेबसाइट पर ऑनलाइन वेरीफिकेशन की प्रति दोनों संलग्न एवं आधार कार्ड की छाया प्रति, समस्त संलग्न अभिलेखों को स्व-प्रमाणित कर (दो प्रतियों में) कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बरेली, विकास भवन कक्ष संख्या-17 में अन्तिम तिथि 05 अगस्त 2024 की सांय 5ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करा दें। अन्तिम तिथि के पश्चात आवेदन किसी भी दशा में जमा नहीं किया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेंदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। अभ्यर्थी अपने शैक्षिक अभिलेखों के अनुसार ठीक प्रकार से ऑनलाइन आवेदन करें ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now