कृषक  अधिक से अधिक फसल बीमा करायें: संयुक्त कृषि निदेशक

बरेली। संयुक्त कृषि निदेशक डॉ0 राजेश कुमार ने बताया कि मण्डल के समस्त जनपदों में फसल बीमा इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड द्वारा किया जाता है, जिसमें अधिसूचित फसलों का प्रीमियम 2 प्रतिशत एवं औद्यानिक फसलों हेतु 5 प्रतिशत है। फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई, 2024 निर्धारित है। विगत वर्ष खरीफ-2023 में मण्डल में कुल 50266 कृषक फसल बीमा से आच्छादित हुए, जिसमें 2014 कृषकों को धनराशि रू0 9755507 क्षतिपूर्ति वितरित की गयी तथा खरीफ-2024 में दिनांक 05 जुलाई 2024 तक कुल 11378 कृषकों द्वारा बीमा कराया गया है।
उन्होंने कहा कि गैर ऋणी कृषक यदि बीमा कराना चाहते हैं तो आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, बोई गई अधिसूचित फसल का क्षेत्रफल, खतौनी एवं मोबाइल नम्बर आदि सूचनाओं के द्वारा जन सेवा केन्द्र (सी0एस0सी0), सम्बन्धित बैंक शाखा, भारत सरकार के PMFBY Portal (www.pmfby.gov.in), क्रियान्वयक अभिकरण के अधिकृत बीमा मध्यस्थ/कार्यालय के माध्यम से बीमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद बरेली में धान, बाजरा, उर्द, तिल, बदायूं में धान, मक्का, बाजरा, उर्द, तिल, शाहजहांपुर में धान, मक्का, बाजरा, उर्द तिल एवं जनपद पीलीभीत में धान फसल साथ ही पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनान्तर्गत बरेली एवं शाहजहांपुर में मिर्च, केला व बदायूं में मिर्च अधिसूचित फसलें हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल हेल्पलाइन नम्बर (टोल फी) 14447 अथवा अपने जनपद के उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी/जिला उद्यान अधिकारी एवं बैंक से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक फसल बीमा करायें, जिसमें फसलों को प्राकृतिक आपदाओं आदि से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now