बरेली सहित मुरादाबाद मंडल में एलएलबी ,एलएलएम , एमड के 5 हजार से अधिक बैठेंगे परीक्षार्थी

बरेली। 11 जुलाई को दो पालियों में एल एल बी त्रिवर्षीय, एल एल एम  एवं एमड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन बरेली एवं मुरादाबाद मण्डल के कुल 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने जा रहा है।एलएलबी एवं एल एल एम की प्रवेश परीक्षा  प्रात  9 बजे से साढ़े दस बजे एवं एम एड की प्रवेश परीक्षा 1 से 2:30 के बीच आयोजित होगी।बरेली जनपद में रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं  मैकेनिकल इंजीनियरिंग,  एमबी ए, फार्मेसी ,विधि विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इंस्टुमेंटल विभाग में कुल 3302 विद्यार्थी  प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मुरादाबाद जिले में हिंदू कॉलेज  के जी के कॉलेज मुरादाबाद के परीक्षा केंद्रों पर  कुल 2551 विद्यार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होंगे। कुल 5853 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है।
कुछ विद्यार्थी के निर्गत प्रवेश पत्रों में परीक्षा केंद्रों में संशोधन किया गया था। संशोधित प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी किये जा चुके हैं एवं ऐसे अभ्यर्थियों को मैसेज एवं टेलीफोन किया गया है। अभ्यर्थियों को कोई असुविधा ना हो इस हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर सूची उपलब्ध करा दी गई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now