153 राजस्व नवीन लेखपाल को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिये गए नियुक्ति पत्र , 

बरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सूबे में 7,720 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लोक भवन में संपन्न हुआ। इसी क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें लखनऊ से लाइव प्रसारण जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ0 उमेश गौतम, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, विधायक कैण्ट संजीव अग्रवाल, विधायक मीरगंज डॉ0 डी0सी0 वर्मा, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा तथा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व समस्त नव चयनित लेखपालों की उपस्थिति में किया गया।  बरेली में कुल 153 राजस्व लेखपालों की नियुक्ति हुई है, जिसमें से पांच को लखनऊ के लोक भवन में तथा अवशेष 148 को जनपद स्तरीय कार्यक्रम में नव नियुक्त लेखपालों को  जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा  नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। जिसमें तहसील सदर में 19, नवाबगंज में 27, मीरगंज में 19, आंवला में 28, फरीदपुर में 30 तथा बहेड़ी में 30 नव नियुक्त लेखपालों की तैनाती की गयी है।इस अवसर पर सभी ने नवचयनित लेखपालों को बधाई देते हुये सभी से जनहित में निष्पक्ष भाव के साथ पूरी लगन से कार्य करने का आह्वान किया गया ।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now