पुलिस मुठभेड़ में गौतस्कर गिरफ्तार ,एक फरार  

बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रूपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई आमने सामने की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं घटना के वक्त मौजूद दूसरा बदमाश अँधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। घायल बदमाश को हाफिजगंज की सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक  पकड़ा गया बदमाश पीलीभीत के गैंग का  है, जो पूर्व में बरेली के देहात इलाके में गौकशी कर रहा था। कामिल एसपी दक्षिण मानुष पारीक ने बताया कि मंगलवार तड़के इंस्पेक्टर हाफिजगंज जगत सिंह सैथल से अहमदाबाद की तरफ जाने वाली नहर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इस बीच पुलिस ने बाइक सवार दों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। जिन्होंने बाइक दौड़ाते हुए पुलिस पर फायर झोंक दिया।पुलिस ने पीछा करते हुए फायरिंग की तो दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। जिसके बाद एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसकी पहचान कामिल पुत्र बाबू कुरैशी निवासी मोहल्ला ग्यासपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत है। जबकि इसका दूसरा साथी सलीम उर्फ़ हड्डी निवासी बारादरी, बरेली फरार है। पुलिस की गिरफ्त में  आये  कामिल ने बताया कि वह अपने साथी सलीम के साथ पीलीभीत से चलकर रात में बरेली की सीमा में आते थे। जहां एक जून की रात को जंगल में गौकशी की थी। उसके बाद फरार हो गए। दोनों के खिलाफ बरेली व पीलीभीत में 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से एक तमंचा बरामद किया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now