एमएलसी बहोरन लाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

बरेली ।नव निर्वाचित एमएलसी बहोरन लाल मौर्य के कल प्रथम बार बरेली आगमन पर जिला अध्यक्ष पवन शर्मा एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनके निज निवास पर जाकर फूल माला पहना कर गर्म जोशी से उनका स्वागत अभिनंदन किया। भारी संख्या में कार्यकर्ताओ ने उनके एमएलसी बनने पर उनके बरेली आवास पर उनको शुभकामनाये प्रेषित की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, विधायक डॉ एमपी आर्य, राजकुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह राठौर, प्रशांत पटेल, दक्ष शर्मा, मनोज थपलियाल, सोमपाल शर्मा, डॉ निर्भय गुर्जर, मेघनाथ सिंह कठेरिया, राहुल साहू, अभय चौहान, अंकित शुक्ला, चंचल गंगवार,अजय सक्सेना, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, पूर्व चेयरमैन आर के कश्यप, कृष्ण पाल मौर्य, मंडल अध्य्क्ष चंद्रपाल मौर्य,जय देव मौर्य, रामप्रकाश गंगवार आदि कार्यकर्ताओ ने स्वागत व अभिनंदन किया।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now