शाही में हुई महिला की हत्या के बाद शीशगढ़ पुलिस गाँव गाँव जाकर लोगों को कर रही है जागरूक

शीशगढ़। लगभग 6 महीने पहले शाही और शीशगढ़ में 9 महिलाओं की एक ही पैटर्न पर हत्या की गई थी। जिसकी गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है ।जिसके बाद जागे पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद लगभग 7 महीने तक कोई घटना तो नहीं हुई। लेकिन हाल में ही शाही में फिर से उसी पैटर्न पर एक महिला की हत्या होने से क्षेत्र में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। लोगों में दहशत का माहौल है।
शाही हत्याकांड के बाद शीशगढ़ पुलिस भी अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस की कई टीमें गांव गांव जाकर लोगो को जागरुक कर रही है और जंगलों में टीम बना कर घूम रही है।

 

 

 

बता दे की बीते साल अक्टूबर में शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव लखीमपुर निवासी महिला महमूदन की 31अक्टूबर और 27 नवम्वर को जगदीशपुर निवासी वृद्दा उर्मिला देवी की अज्ञात लोगों ने एक ही पैटर्न पर गला दबाकर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में डाल दिया था। उस समय पुलिस, एलआईयू,
एसओजी सहित कई टीमें लगाई गई थी। क्रिमिनल रिकार्ड वाले लगभग 300 लोगों को थाने बुलाकर पुलिस ने सत्यापन किया था।क्षेत्र के लगभग 250 घुमंतू व संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी। लगभग 7 महीने तक घटना तो रुकी लेकिन दोनो हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं हुआ।शाही और शीशगढ़ में अब तक 10 महिलाओं की एक ही पैटर्न पर हत्या हो चुकी है, पुलिस ने कुछ केस का खुलासा किया लेकिन वह भी सवालों के घेरे में है।

शीशगढ़ इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने वताया कि पुलिस की 7 टीमें क्षेत्र में लगाई गई है।और गांव गाँव जाकर लोगों को जागरुक कर रही हैं, एक टीम में महिला पुलिसकर्मी सहित चार लोग हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now