मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय फैसीलिटेशन काउंसिल की बैठक सम्पन्न

काउंसिल द्वारा कंसिलियेशन में 03 इकाई के लंबित रू0 1,36,14,645 का कराया गया भुगतान

बरेली। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में विगत दिन फैसीलिटेशन काउंसिल की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई।काउंसिल के समक्ष आर्बीट्रेशन के 06 कसेज जिनमें कुल रू0 68,97,579 एवं कंसिलियेशन के 38 केस जिसमें कुल रू0 3,38,79,708 का भुगतान हेतु लम्बित हैं, पर सुनवाई की गयी।

 

 

कंसिलिएशन एवं आर्बीट्रेशन की बैठक में वादी एवं प्रतिवादी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान किया गया।बैठक में कंसिलिएशन के अंतर्गत 03 केसेज क्रमशः मै0 राजगड़िया एक्सपोर्ट बनाम मै0 मानस कलेक्शन, मुम्बई में रू0 13,33,685 एवं मै0 राजगड़िया एक्सपोर्ट बनाम मै0 आदित्य कलेक्शन, मुम्बई में रू0 1,14,81,838 एवं बरेली प्लाईवुड बनाम ग्लास इम्पोरियम, मुजफ्फरनगर में रू0 7,99,122 के आपसी सहमति से प्रतिवादियों द्वारा लंबित भुगतान कुल रू0 1,36,14,645 किये जाने के समझौता पत्र काउंसिल के समक्ष उपलब्ध कराये गये। आर्बीट्रेशन के अंतर्गत 06 केस मे से एक के मैसर्स सीताराम सेल्स बनाम सिद्वी विनायक नियमानुसार ना पाये जाने पर खारिज किया गया।

 

 

बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग सर्वेश्वर शुक्ला, एलडीएम वी0के0 अरोड़ा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now